फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: एक 'आंधी' ने बदल कर रख दी थी राखी गुलजार की जिंदगी, सालों बाद सामने आईं तो पहचानना हुआ मुश्किल

Sun, 15 Aug 2021 07:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
कभी कभी मेरे दिल में ये ख्याल आता है....जो दिल के ख्यालों में अपनी उदास आखें लेकर भी जिंदगी में रंग भर दें कुछ ऐसी रही है गुजरे जमाने की अभिनेत्री राखी गुलजार की शख्सीयत। 70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक पर्दे पर प्रेमिका से मां बनने तक के सफर में राखी ने दर्शकों को अपने कई रूप दिखाए। 15 अगस्त 1947 को राणाघाट में जन्मीं राखी इस साल अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। देश के आजादी के दिन जन्मीं राखी ने पर्दे पर अपने किरदारों से दर्शकों का दिल मोह लिया था।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं राखी

राखी ने 20 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री ले ली थी। साल 1967 में आई बंगाली फिल्म 'बधू बरण' में वे पहली बार पर्दे पर दिखाई दी थीं। इसके करीब तीन साल बाद 1970 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म आई, जिसका नाम था 'जीवन मृत्यु'। राखी का फिल्मी करियर और निजी जिंदगी दोनों ही काफी चर्चा में रही। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राखी-गुलजार - फोटो : social media
राखी पर्दे की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पर्दे पर जैसे किरदार ऑफर किए गए उन्होंने सहजता से निभा लिए। कभी अमिताभ बच्चन की प्रेमिका बनीं तो कभी सेक्रेटरी और वक्त आने पर उनकी मां का किरदार निभाने से भी पीछे नहीं हटीं। राखी ने पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में की जिन्में शर्मीली, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिंकदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, करण-अर्जुन, बाजीगर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
पर्दे पर राखी का करियर बेहद शानदार रहा लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी ऊथल पुथल मची रही। राखी जब 16 साल की थीं तभी उनकी शादी बंगाली फिल्म निर्देशक और पत्रकार अजय बिस्वास से हो गई थी। शुरुआत में तो सब ठीक रहा लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच अनबन होने लगी और फिर दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि अजय से संपर्क में आने के बाद ही राखी का रूझान फिल्मों की तरफ बढ़ा था।

4 of 6
राखी, गुलजार, मेघना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने के बाद राखी की मुलाकात गुलजार से हुई। गुलजार उन दिनों बड़े फिल्म लेखक थे। इसी दौरान एक फिल्मी पार्टी में राखी और गुलजार की मुलाकात हुई और एक ही नजर में गुलजार राखी के दीवाने हो गए। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1973 में शादी कर ली। हालांकि गुलजार ने शर्त रखी थी कि शादी के बाद राखी फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी और राखी मान गई थी। शादी के बाद दोनों की बेटी हुईं मेघना जो अब एक सफल फिल्म निर्देशक और निर्माता बन चुकी हैं। राखी ने वादा तो किया था लेकिन उनका मन फिर से फिल्मों की ओर जाने लगा। इसके बाद जब गुलजार फिल्म 'आंधी' की लोकेशन की तलाश में कश्मीर गए तो राखी को भी अपने साथ ले गए। बताते हैं कि जब फिल्म की पूरी टीम वहां पहुंची तो पार्टी रखी गई। इस पार्टी में अभिनेता संजीव कुमार ने ज्यादा शराब पी ली और नशे की हालत में उन्होंने सुचित्रा सेन का हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
गुलजार और राखी - फोटो : सोशल मीडिया
गुलजार को ये सब ठीक नहीं लगा तो उन्होंने सुचित्रा को वहां से निकाला और उन्हें कमरे तक पहुंचाया। हालांकि राखी ने जब ये सब देखा तो उन्होंने गुलजार से सवाल किया कि उन्हें अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को कमरे तक छोड़कर कैसा लगा। बताते हैं कि गुलजार इस बात से काफी नाराज हो गए और उनकी राखी से बहस होने लगी। इसी गहमागहमी में गुलजार का हाथ राखी पर उठ गया। इसके बाद गुलजार ने राखी से माफी मांगी लेकिन वो ये बातें भुला नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी और गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा गया कि राखी और गुलजार शादी के बाद अलग रहने लगे। हालांकि साल 2020 में राखी गुलजार और अपने परिवार के साथ होली मनाती नजर आईं थीं। वहीं उनकी जो तस्वीरें सामने आईं थीं उनमें उन्हें पहचानना मुश्किल लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें