राखी 70, 80 और 90 के दशक की एक बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को शर्मीली, दाग, कभी-कभी, तपस्या जैसी दसियों सुपरहिट क्लासिक फिल्में दीं। राखी ने फिल्मी करियर में जितनी कामयाबी हासिल की उतनी सफल उनकी निजी जिंदगी नहीं रही। उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली शादी तब हुई जब वे महज 16 साल की थी। उनकी पहली शादी साल 1963 में बंगाली पत्रकार अजय बिश्वास से हुई थी। लेकिन दो साल में दोनों अलग हो गए। इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने लेखक, गीतकार गुलजार से की, हालांकि यह भी सफल नहीं रही।