बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रविवार यानी 21 फरवरी को फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनकी मदद करती नजर आई। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ, अभिनेता अर्जुन कपूर, अपारशक्ति खुराना, अहान शेट्टी, फिल्ममेकर शूजीत सिरकार, शशांक खेतान समेत कई सेलेब्स के साथ फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे थे।
टाइगर को सपोर्ट करने के लिए दिशा पाटनी भी वहां पहुंची थीं। फुटबॉल मैच खेलते हुए टाइगर श्रॉफ के पैर में चोट लग जाती है। वह स्ट्रेचर पर लेटते हैं और डॉक्टर उनके पैर को देखने लगते हैं, इतने में दिशा पाटनी वहां खड़ी हैरान-परेशान नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की फोटोज वायरल हो रही हैं।