फिल्ममेकर राकेश रोशन को साल 2018 में जीभ का कैंसर हुआ था। राकेश रोशन को टेस्ट से पहले ही पता चल गया था कि उन्हें कैंसर हो गया है। लेकिन उन्होंने इससे हार नहीं मानी और जीत हासिल की। उन्हें ये तक कह दिया गया था कि उनकी जीभ काटनी पड़ सकती हैं, क्योंकि उन्हें जीभ में कैंसर था। बीमारी के दौरान राकेश रोशन ने किस तरह से अपने आप को संभाला और स्वस्थ हुए, अपना पूरा अनुभव फिल्ममेकर ने वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर साझा किया है। डॉक्टर ने उन्हें शराब और सिगरेट पीने से मना कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी राकेश रोज शराब पीते थे। वो ऐसा क्यों करते थे इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया है।