फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक और क्रिमिनल जस्टिस 3 का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 10 Aug 2022 07:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी यहां बहुत कुछ हुआ है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है और वह एम्स में भर्ती हैं, वहीं दूसरी ओर क्रिमिनल जस्टिस 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इनके अलावा आज सिनेमा की दुनिया में क्या-क्या हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत ठीक नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। बता दें कि यह जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई ने मीडिया को दी है।

Raju Srivastava: डॉक्टर ने लिया राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय, दिल के दौरे के बाद एम्स में हैं भर्ती
विज्ञापन

3 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। नए सीजन में पकंज एक बार फिर वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले दो सीजन में उनके किरदार माधव मिश्रा को लोगों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार उनका परफॉरमेंस पिछली बार की तरह ही दमदार होगा।

Criminal Justice 3: फैंस का इंताजर हुआ खत्म, क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज

4 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना, नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रतना पाठक शाह पर भड़क गए हैं। जी हां, शक्तिमान स्टारर मुकेश खन्ना ने वीडियो जारी कर रतना पाठक शाह को हिंदू त्योहारों पर विवादित बयान देने के लिए लताड़ा है। दरसअल रतना पाठक शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदू पर्व करवाचौथ को रुढ़िवादी और अंधविश्वास बताते हुए महिलाओं पर निशाना साधा। जिसके बाद मुकेश खन्ना रतना पाठक शाह को मूर्ख बताते हुए कहा....पति तो पति, पत्नी बाप रे बाप!

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने नसीरुद्दीन शाह की पत्नी को लताड़ा, कहा-हिंदू धर्म, अंधविश्वास और दूसरा धर्म...

विज्ञापन

5 of 11
अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और वेब सीरीज 'मस्तराम' से चर्चा में आए अभिनेता अंशुमन झा ने लॉकडाउन के दिनों में अपनी गर्लफ्रेंड सिएरा विंटर्स से सगाई की थी और अब वह सिएरा के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जी हां, अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों इसी साल शादी करेंगे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। अंशुमन और सिएरा इस साल 1 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Anshuman Jha Wedding: 'लव सेक्स और धोखा' फेम अंशुमन झा मंगेतर सिएरा संग इस दिन करेंगे शादी, एक्टर ने दी डिटेल

 

विज्ञापन

6 of 11
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा निशाने पर लेते रहते हैं। केआरके अक्सर हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, लेकिन वह अपने निगेटिव रिव्यू की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। इन दिनों केआरके बॉलीवुड की दो अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने आमिर खान के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें केआरके ने अभिनेता को धन्यवाद कहा था क्योंकि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया। वहीं, अब फिल्म देखने जाने से पहले कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है।

KRK On LSC: ‘मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार आमिर खान...’, 'लाल सिंह चड्ढा' देखने से पहले केआरके ने कह डाली बड़ी बात
विज्ञापन

7 of 11
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram
टीवी एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूड साझा की है। धीरज और विन्नी के घर किलकारी गूंजी हैं और दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेबी धूपर के आने की जानकारी दी है। दोनों को फैंस ही नहीं टीवी जगत के सितारे भी कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora: धीरज धूपर और विन्नी के घर गूंजी किलकारी, शादी के छह साल बाद हुआ बेटे का जन्म

8 of 11
रतन राजपूत - फोटो : Social Media
'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी रतन राजपूत पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन वह व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस संग जुड़ी रहती हैं। हाल ही में रतन राजपूत ने एक नया फोन खरीदा है जिसका जिक्र उन्होंने अपने नए वीडियो में किया है। हालांकि इस फोन की जानकारी देने के साथ उन्होंने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना के बारे में भी बताया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Ratan Raajputh: 'वो मुझे जबरदस्ती जंगल में ले जा रहा था...लोग देख रहे थे', एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

9 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
पूरा देश इस वक्त आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। चाहे बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई सरकार की मुहीम 'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने के लिए 15 अगस्त के मौके पर अपने घर में तिरंगा फहराने की योजना बना रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। जी हां, सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया।  

Vivek Agnihotri:  देश के खिलाफ साजिश रचने वालों पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- कौन लोग हैं, जो नहीं चाहते...

10 of 11
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : social media
यह हफ्ता बॉलीवुड फिल्मों के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स आमिर खान और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। जी हां, 11 अगस्त को जहां एक तरफ आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, वहीं अक्षय की 'रक्षा बंधन' भी रिलीज हो रही है। काफी समय से दोनों फिल्मों का और बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इनकी भिड़ंत का बहुत समय से बज बना हुआ है। अब जब दोनों फिल्मों के रिलीज होने में 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है, हम आपको इस रिपोर्ट में आपको 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की एडवांस टिकट बुकिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। 

LSC vs Raksha Bandhan: अक्षय ने आमिर के आगे टेके घुटने! लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन में कौन किससे आगे?

विज्ञापन

11 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियों पर की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी पर अभिनेता मुकेश खन्ना अब फंसते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सख्त रवैया अपनाया है। दिल्ली महिला आयोग ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इसके लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बाकायदा दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी किया है और एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीसीडब्ल्यू ने अभिनेता के खिलाफ महिलाओं पर कथित तौर पर की गई अपमानजनकर और गलत टिप्पणी को लेकर यह मांग की है। 

Mukesh Khanna: लड़कियों पर विवादित टिप्पणी करना मुकेश खन्ना को पड़ा भारी, महिला आयोग ने की सख्त एक्शन की मांग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें