फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: अनन्या पांडे की मोनोक्रोमैटिक तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल, शॉर्ट ड्रेस में दिए कातिलाना पोज

Wed, 10 Aug 2022 07:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : social media
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' के कारण लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। विजय देवरकोंडा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली अनन्या पांडे इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म को लेकर विजय और अनन्या दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं और दोनों कलाकार रोज कहीं न कहीं अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ जाते हैं। अपनी फिल्म को लोगों के बीच प्रमोट करने के साथ ही अनन्या आए दिन सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही हैं।    
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : insta
फिर दिखा अनन्या का ग्लैमरस अंदाज
अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म के प्रमोशन में अनन्या एक से एक लुक में दिख रही हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। 'लाइगर' के प्रमोशन में उनके स्टाइल की खुमारी हर किसी के सिर चढ़कर बोल रही है। हाल ही में अनन्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक बार फिर अनन्या का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। साझा की गई मोनोक्रोमैटिक तस्वीरों में अनन्या पतली सी स्ट्रैप वाली शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। अनन्या की इन तस्वीरों ने एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।     
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : insta
फैंस ने किए ढेरों कमेंट
अनन्या की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें क्यूट बुला रहा है, तो कोई उन्हें अपना क्रश बता रहा है। इसके साथ ही फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट और गॉर्जियस लग रही हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'अनन्या आप मेरी क्रश हो।'  
विज्ञापन

4 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'लाइगर' से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय के रोल की बात करें तो वह इसमें एक फाइटर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या उनके साथ रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं। 'लाइगर' में इन दोनों के अलावा अभिनेत्री राम्या कृष्णन और फाइटर माइक टायसन भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।  
      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें