कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने सितारे राजू श्रीवास्तव इन दिनों अपने जीवन की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। बीते कई दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। कहींं पूजा तो कहीं हवन का सिलसिला लगातार जारी है। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू की सेहत से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, उनके फैंस को फेक खबरों से दूर रखने के लिए समय-समय पर उनके परिवार, दोस्त या करीबी लोग राजू की सेहत से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच अब राजू की सेहत से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।