थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
थिरुचित्रम्बलम
'थिरुचित्रम्बलम' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 18 अगस्त को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पहले दिन फिल्म की कमाई 8.25 करोड़ रुपये रही, तो दूसरे दिन 8.55 करोड़ रुपये रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 10.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में शनिवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'कार्तिकेय 2' से आगे निकल गई है। तीन दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 27.60 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में प्रकाश राज, राशि खन्ना और नित्या मेनन ने भी अहम भूमिका निभाई है।