फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: कॉमेडी किंग के निधन से गमगीन हुआ देश, सोशल मीडिया पर सेलेब्स और राजनेता दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2022 11:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
कॉमेडी की दुनिया के सबसे चर्चित कॉमेडियन्स में से एक राजू श्रीवास्तव आज यानी 21 सितंबर 2022 को 41 दिन से चल रही जंग हार गए। आज सुबह कॉमेडियन का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव ने 10 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर तरफ बस गम का माहौल है। एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ श्रीवास्तव भाजपा के नेता भी थे। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेता और सेलेब्स उनके निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के नेताओं तक आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव के निधन पर किसने क्या कहा..   
विज्ञापन

2 of 12
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल
देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ट्विटप हैंडल पर राजू के निधन को एक दुखद घटना बताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अरविंद केजरीवाल लिखते हैं, 'मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
विज्ञापन

3 of 12
संबित पात्रा - फोटो : kooapp.com/profile/sambitpatra
संबित पात्रा
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को एक अत्यंत पीड़ादायक समाचार बताया। संबित पात्रा ने लिखा, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हास्य जगत के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

4 of 12
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ट्विटर/रक्षा मंत्री कार्यालय
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मशहूर कॉमेडियन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह कहा की राजू के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। राजनाथ सिंह लिखते हैं, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!'
विज्ञापन

5 of 12
रविशंकर प्रसाद - फोटो : PTI
रविशंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता रविशंकर प्रसाद ने राजू श्रीवास्तव  के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। रविशंकर प्रसाद ने कॉमेडियन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। रविशंकर प्रसाद ने लिखा, 'मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।'
विज्ञापन

6 of 12
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल
टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर पूरे देश में राम के नाम से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल भी कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के जाने पर गमगीन हो गए। अरुण गोविल ने राजू को अपना मित्र बाताते हुए उनके परिवार के लिए संवेदा जताई। वह लिखते हैं, 'एक महीने तक लगातार हॉस्पिटल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हमारे मित्र और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दुःख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति।'
विज्ञापन

7 of 12
अमित शाह - फोटो : PTI
अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।'

8 of 12
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये।'

 

9 of 12
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन - फोटो : Social media

शेखर सुमन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव के जाने को एक डरावनी घटना बताया। शेखर सुमन ने बताया कि वह इस इन से पिछले एक महीने से डर रहे थे। ट्वीट कर शेखर सुमन लिखते हैं, 'पिछले एक महीने से मैं जिस चीज से डर रहा था वह हो गया है। राजू श्रीवास्तव हम सभी को अपने स्वर्गीय निवास के लिए छोड़ गए हैं। खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।'

 

10 of 12
राजू श्रीवास्तव, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री
इस साल की ब्लॉकबस्ट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने राजू को देश की खुशी की लहर बताया। विवेक ने लिखा, "मेरे भाई, दोस्त और देश की खुशी की लहर, राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। मुझे गहरा दुख हुआ। उनके जैसा कलाकार कम ही देखने को मिलता है, भारत ने उनके जैसा दूसरा कलाकार नहीं देखा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी प्रार्थना उनके परिवार, प्रशंसकों के साथ है।'

11 of 12
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एएनआई से बात करते हुए कॉमेडी किंग के निधन को खेदजनक बताया। अखिलेख कहते हैं, 'यह खेदजनक है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आया थे; दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके जैसे बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं। मुझे याद है कि सपा में शामिल होने पर वह कानपुर से कैसे चुनाव लड़ना चाहते थे।'
विज्ञापन

12 of 12
कुमार विश्वास - फोटो : instagram
कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया है। वह लिखते हैं, 'राजू भाई ने आख़िर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं।उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें