राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने के लिए अमिताभ बच्चन, एहसान कुरैशी, राजपाल यादव सहित मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी कामना कर रहे थे। बिग बी ने तो उनके लिए एक वॉइस नोट भेजा था। लेकिन अब वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। ऐसे में पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।