मुकेश श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त ने याद किए पुराने दिन
राजू श्रीवास्तव के दोस्त मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कॉमेडियन 19-20 साल की उम्र में ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। वहीं, वह स्कूल में भी टीचर के न होने पर उनकी मिमिक्री किया करते थे। जब वह प्रख्यात कवि शंकर शंभू के घर किराए पर रहते थे, तो कवि उन्हें अपने साथ कार्यक्रम में ले जाते थे। जब भी शंकर शंभू ब्रेक लेते थे, तो वह राजू को स्टेज पर भेज देते और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कहते थे। ऐसे में वह कुछ पैसे भी कमा लेते थे। राजू 1990-95 के समय में विदेशों में भी शोज के लिए जाते थे और जॉनी लीवर इनका बहुत सपोर्ट करते थे।