फिल्म की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करोड़ों के घोटाले से जुड़े तार
एआईसीडब्लूए ने राजू सपते की आत्महत्या और इसके पीछे के कारणों की जांच के अलावा सिने कामगारों की मदद के नाम पर इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपये के चंदे को कथित रूप से गायब कर दिए जाने की भी जांच कराने की मांग महाराष्ट्र सरकार से की है। एआईसीडब्लूए के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसी बाबत राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल से मुलाकात भी की। प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को ये जानकारी भी दी कि फेडरेशन के ‘आतंक’ के चलते ही तमाम हिंदी फिल्म, टीवी व सीरीज निर्माता दूसरे शहरों व राज्यों का रुख कर रहे हैं।