फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बेटी को राजपाल यादव ने भेजा खास तोहफा, जन्मदिन पर लिखी इमोशनल पोस्ट

Thu, 11 Apr 2019 11:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajpal Yadav, - फोटो : social media
लोन ना चुकाने के मामले में सजा काटकर जेल से लौटे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी छोटी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। खबरों की मानें तो राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं। उन्होंने अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के मौके पर ये पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : social media
राजपाल यादव ने बेटी का जिक्र करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,  "सुबह सुबह उठा, तुम्हारी प्यारी सी हँसी देख के लगा की तुम्हारे मन की जो हँसी है वो पापा के अंतर्मन की हँसी है। और सामने वाइफ़ का चेहरा देखा तो बोली 6 महीने की हो गयी है। सुबह सुबह एकदम चिंतन में चला गया। काफ़ी देर तक सोचता रहा। तुम्हारी आँखों में देखता रहा और फिर अपनी माँ की याद आ गयी। 
विज्ञापन

3 of 5
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला
बेटी के लिए दिल की बात रखते हुए राजपाल यादव ने आगे लिखा,'मेरी बेटी एक बात हमेशा याद रखना की तुम किसी पुरुष से 8 गुना ज़्यादा शक्तिशाली हो और इतिहास इस बात का गवाह है की नारी शक्ति पुरुष शक्ति से 8 गुना ज़्यादा है और इसको आप अपना अभिमान नहीं स्वाभिमान मानिये। आप किसी से सहानुभूति की जगह समय की क़दर करो। आप ईश्वर की वो रचना हो जो लोगों को सहानभूति दे सकती हो। 

4 of 5
राजपाल यादव - फोटो : file photo
रेहाँशी समय इतनी जल्दी निकल गया और आप 6 महीने की हो चुकी है। मेरी तरफ़ से आपको 1/2 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। बेटियों है तो ये संसार है। बेटियों की वजह से परिवार है। बेटियाँ नहीं तो ये संसार बिल्कुल निराधार और बेकार है। मैं हर एक बेटी का सम्मान और आदर करता हूँ। #happyhalfbirthday #love #godbessyou#blessings #rise #shine।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajpal yadav - फोटो : SELF
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक लोन ना चुकाने के चलते तीन महीने की जेल की सजा काट चुके हैं। सजा काटने के बाद राजपाल ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। कॉमेडी अभिनेता ने बताया जिन लोगों पर भरोसा किया था उन्होंने ही उनका दुरुपयोग किया। अब वह सभी मुश्किलों को भूलकर फिल्मों में दोबारा उतरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें