फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ardh: पार्वती बनने के लिए घंटों मेकअप कराते थे राजपाल यादव, फिल्म 'अर्ध' में ट्रांसजेंडर के किरदार में आएंगे नजर

Mon, 06 Jun 2022 01:19 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्ध के सेट पर पार्वती के किरदर में ढलने के लिए तैयार होते राजपाल यादव - फोटो : social media
अभिनेता राजपाल यादव ने हमेशा जब पर्दे पर आते हैं, तो अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देते हैं। हालांकि कई बार उन्होंने गंभीर किरदार भी अदा किए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी आगामी फिल्म 'अर्ध' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पार्वती (ट्रांसजेंडर) के किरदार के लिए तैयार होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म अर्ध में राजपाल यादव - फोटो : social media
इस दिन रिलीज होगी अर्ध
राजपाल यादव ने फिल्म अर्ध के सेट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह पार्वती बनने के लिए मेकअप करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्वती के गेटअप के लिए तीन से चार लोग उन्हें तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राजपाल यादव ने लिखा, 'पार्वती बनने का सफर…10 जून को रिलीज होने वाली अर्ध को शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। अर्जुन रामपाल की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
रुबीना दिलैक, राजपाल यादव फिल्म अर्ध में - फोटो : insta
रुबीना दिलैक निभाएंगी अहम किरदार
फिल्म अर्ध में राजपाल यादव के साथ टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक उनकी पत्नी मधु की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, जो छोटे पर्दे पर लोकप्रिय सीरियल 'शक्ति' में एक ट्रांसजेंडर का किरदार अदा कर चुकी हैं। अर्ध में हितेन तेजवानी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
 अर्ध - फोटो : social media
शिवा और पार्वती के किरदार में दिखेंगे राजपाल
बात करें फिल्म की तो राजपाल यादव एक महत्वाकांक्षी अभिनेता की शिवा की भूमिका निभाते दिखेंगे, जो हर दिन ऑडिशन देने जाता है और एक बड़ा ब्रेक पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, इसके बाद वह अपनी पत्नी और बेटे को सपोर्ट करने के लिए ट्रांसजेंडर यानी पार्वती के रूप में तैयार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें