एक से बढ़कर एक हास्य भूमिका निभाने वाले राजपाल यादव का नाम सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। राजपाल यादव को उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के कारण हिंदी फिल्मों का कॉमेडी किंग कहा जाता है। राजपाल उन अभिनेताओं की लिस्ट में हैं, जो क्लासी और मासी हर तरह का किरदार करते रहते हैं। हालांकि, राजपाल ने जो पहचान अपने कॉमेडी किरदारों के दम पर बनाई है वह किसी और रोल के लिए पाना जरा मुश्किल लगता है। 'ढोल', 'भूल भुलैया' जैसी तमाम कॉमेडी फिल्मों में एक रही 'चुप चुप के' में भी राजपाल का किरदार काबिले तारीफ है। हाल ही में राजपाल यादव ने 'चुप चुप के' के शूटिंग के दिनों को याद किया और एक चौंकाने वाला खुलासा किया।