बॉलीवुड में जब भी कोई अभिनेता बनने आता है तो उसे नाम, पैसा और शौहरत तीनों ही चीजें मिलती हैं। बी-टाउन सेलिब्रिटी हमेशा से ही जनता के रडार पर रहे हैं, जो अपने पसंदीदा सितारों के बारे में सब कुछ जानना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत से सितारों को अलग-अलग कारणों के लिए ट्रोल किया जाता है। कपड़े पहनने से लेकर पैपराजी को इग्नोर करने तक किसी न किसी मुद्दे के कारण ये लोग नेटिजन्स के निशाने पर आ जाते हैं। इन सभी कारणों से अलग बॉलीवुड स्टार्स को धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। इन सितारों में बॉबी देओल से लेकर सारा अली खान तक का नाम शामिल है...
विज्ञापन
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
बॉबी देओल
अपनी फिल्म 'एनिमल' के चलते सुर्खियां बटोरने वाले बॉबी देओल अपनी आने वाली इस फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे गए थे। लेकिन नेटिजन्स ने उन्हें वहां जाने के लिए बहुत ट्रोल किया। वजह यह थी कि बॉबी देओल ने जो शर्ट पहनी थी उसके बटन खुले थे। अभिनेता की यह हरकत नेटिजन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आई और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर केदारनाथ मंदिर जाती हैं क्योंकि उनका मंदिर से स्पेशल कनेक्शन है। दरअसल, उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' थी, जिसके चलते वह मंदिर से खास जुड़ाव महसूस करती हैं। लेकिन अक्सर वहां जाने के लिए अभिनेत्री की काफी आलोचना होती है क्योंकि नेटिजन्स को लगता है कि वह मुस्लिम हैं और उन्हें हिंदू मंदिरों में नहीं जाना चाहिए।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा यूं तो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन जब वह भारत आती हैं तो बात ही अलग होती है। उनके भारत में बिताए समय पर सभी की नजर होती है। ऐसे में जब आखिरी बार प्रियंका अपने परिवार के साथ भारत आई थीं, तब वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए गई थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान प्रियंका को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया था, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं। अभिनेत्री वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ-साथ मंदिर के अंदर की तस्वीरें साझा करने के लिए भी ट्रोल की गई थीं।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर के साथ बालाजी मंदिर गई थीं। दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी को लोगों ने यह कहकर ट्रोल किया था कि वह केवल दिखावा करने के लिए मंदिर गई हैं। नेटिजन्स ने इसे पीआर एक्सरसाइज बताकर जान्हवी की जमकर आलोचना की थी।