फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव का खुलासा: पत्रलेखा पहले मुझे 'नीच आदमी' समझती थी, जानिए शादी को लेकर क्या कहा?

Sun, 31 Oct 2021 05:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी प्रेमिका पत्रलेखा काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी की डेट को लेकर भी खबरें आई हैं। कई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा अगले महीने की 10 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि, इस पर अभी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। शनिवार रात को राजकुमार राव 'द कपिल शर्मा शो' में हम दो हमारे दो की सह-कलाकार कृति सेनन के साथ अतिथि के रूप में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने प्रेमिका पत्रलेखा को लेकर एक अहम खुलासा किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव ने कहा कि जब वह पहली बार पत्रलेखा से मिले, तो उसने उन्हें लव सेक्स और धोखा में उनके चरित्र की तरह ही समझा। राव ने कहा कि पत्रलेखा ने मुझे 'नीच आदमी' समझा, तभी वह मुझसे बात नहीं कर रही थी। राजकुमार राव ने यह भी खुलासा किया कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। जिसे देखे के बाद उन्होंने सोचा था, कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए। इस पर कपिल ने उन्हें चिढ़ाया भी। कपिल ने कहा कि एक दूसरे के विज्ञापन और फिल्म ही देख रहे हो की दोनों मिलकर घर भी देख रहे हो कोई। इस पर राजकुमार राव ने कहा कि घर भी देख रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
राजकुमार और पत्रलेखा एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को उनके नवंबर में शादी करने की खबरें आई हैं। जिनमें कहा गया है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाएंगे। इसके लिए दोस्तों और परिवारवालों को निमंत्रण भेजना भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस खबर की अभी पुष्टि नहीं है।
 

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कपिल शर्मा के ही शो में राजकुमार राव ने कहा कि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है, तो लोग चाहते हैं कि वह अनुभवी हो जाऊं की क्या-क्या समस्या आ सकती है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि यह पता चल जाए की शादी के बाद क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्रलेखा - फोटो : Social Media
दरअसल, कपिल शर्मा ने राजकुमार राव से पूछा था कि मेड इन चाइना में उनका करेक्टर वैवाहिक जीवन को और अधिक सुखद बनाने के लिए टाइगर सूप के बारे में बताता है फिल्ह हम दो हमारे दो में नकली माता-पिता से शादी करने की व्यवस्था करता है। ऐसे ऑफर संयोग से मिलते हैं कि वैवाहिक जीवन से जुडी समस्याओं पर आपका चेहरा बड़ा सूट करता है। इस पर हंसते हुए राजकुमार राव ने कहा था कि उनकी शादी नहीं हुई है, इसलिए उनको ऐसे किरदार मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें