फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: 'स्त्री 2' को लेकर राजकुमार राव ने कह दी बड़ी बात, बोले- दवाब में नहीं पूरी इमानदारी से बनाएंगे फिल्म

Sat, 27 May 2023 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में होती है। अभिनेता ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें से एक स्त्री भी है। पिछले महीने ही मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल बनाने का एलान किया था। अब अभिनेता ने इस पर बात करते हुए कहा है कि इसे स्त्री के जैसे ही ईमानदारी और प्यार से बनाया जाएगा। 
Nimrit Kaur: मंडली के साथ तस्वीर साझा नहीं करने पर निमृत कौर ने दी सफाई, बोलीं- दोस्ती को दिखावे की जरूरत नहीं
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 2018 की सबसे सफल फिल्मों मे से एक थी। समीक्षकों ने भी इसकी जमकर प्रशंसा की थी। फिल्म पर बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, ''स्त्री' हम सभी के लिए बहुत खास है। अमर और मैंने चर्चा की कि हम इसे दबाव में नहीं बनाएंगे। हम इसे पार्ट वन की तरह ही पूरी ईमानदारी और प्यार के साथ बनाएंगे।" 
Akshay Kumar: फिल्म ‘सेल्फी’ के मजदूरों को अब तक नहीं मिला वेतन, यूनियन ने दिया बायकॉट का अल्टीमेटम
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्त्री मध्य प्रदेश के छोटे से शहर चंदेरी में स्थापित की गई थी, जहां 'स्त्री' नाम की एक दुष्ट आत्मा त्योहार के मौसम में रात में पुरुषों का अपहरण कर लेती है। यह "नाले बा" की शहरी किंवदंती पर आधारित थी जो 1990 के दशक में कर्नाटक में वायरल हुई थी। 
Fouja Trailer: पवन राज मल्होत्रा की 'फौजा' का ट्रेलर रिलीज, एक देशप्रेमी की कहानी है दिल को छूने वाली यह फिल्म

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राव ने आगे बताया कि फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के तहत है और वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'स्त्री 2' अगस्त 2024 में रिलीज होगी। बता दें कि जब से फिल्म की घोषणा की गई है, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
Deepak Kingrani Exclusive: मैं किसी फिल्म स्कूल नहीं गया, इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने मुझे तकनीक सीखने में मदद की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
अभिनेता ने कल रात फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान के साथ आईफा रॉक्स कार्यक्रम की सह-मेजबानी की और वह कार्यक्रम को लेकर रोमांचित थे। उन्होंने कहा, "मैं पहली बार आईफा रॉक्स की मेजबानी कर रहा हूं और वह भी फराह मैम के साथ, जिन्हें मैं बेहद प्यार करता हूं। वह अद्भुत और शानदार हैं।" 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फराह खान ने भी राजकुमार के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की।
Veeru Devgan Death: जब एक हजार लोगों से पिट रहे थे अजय देवगन, पिता वीरू ने ऐसे बचाई थी सिंघम की जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें