श्रद्धा आर्या, राहुल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा आर्या-राहुल
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री 'श्रद्धा आर्या' शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार, 17 नवंबर को अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी के बाद अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं और फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।