बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। भारत के चुनाव आयोग ने मतदाता शिक्षा और मतदान को बढ़ावा देने के लिए आज गुरुवार को आधिकारिक तौर पर राजकुमार राव को अपना 'राष्ट्रीय आइकन' घोषित किया। अभिनेता ने आज राष्ट्रीय राजधानी के आकाशवाणी भवन में चुनाव निकाय के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन किया, जिसके बाद अब वह आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग के नेशनल आइकन बन चुके हैं।