फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: दिलीप साहब के इंतकाल के बाद मनाया गया नीतू कपूर का जन्मदिन, केआरके ने पूछा- उनकी भी इज्जत नहीं तो...

Fri, 09 Jul 2021 01:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने दिलीप साहब के निधन और अभिनेत्री नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी पर सवाल उठाया है। दरअसल 7 जुलाई की सुबह दिलीप कुमार का निधन हो गया और शाम को पांच बजे उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।

वायरल हो रहा केआरके का ट्वीट

वहीं 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था और इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। अब केआरके ने इसी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दिलीप साहब की अगर इज्जत नहीं कर सकते तो किस की करेंगे। केआरके का मानना है कि दिलीप साहब के गुजरने के तुरंत बाद इस तरह बॉलीवुड सेलेब्स का जश्न मनाना सही नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
केआरके, नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'सुबह दिलीप कुमार का साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन पांच बजे वो दफनाए गए और रात तो 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे'।
विज्ञापन

3 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब केआरके के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके ट्वीट को गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही कड़वा सच है मेरे दोस्त'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'एक दिग्गज कलाकार के लिए ये बड़े बड़े अभिनेता पूरे एक दिन का शोक नहीं मना सकते हैं'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'दिलीप साहब अपना पूरा जीवन जीकर गए हैं, उनके जाने से दुखी नहीं होना चाहिए'।  एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है'।

4 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि केआरके पिछले काफी समय से अपने ऐसे ही ट्विट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले सलमान खान की तरफ से उनपर मानहानि का केस दर्ज किया गया था जिसके जवाब में केआरके ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने सलमान की फिल्म राधे की खराब समीक्षा की थी। इसके बाद सलमान खान के वकील ने कहा कि केआरके पर मानहानि का केस करने की वजह फिल्म की समीक्षा नहीं बल्कि उनका सलमान की छवि खराब करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान
ये मुद्दा काफी समय तक गरम रहा था जिसमें मीका सिंह भी कूद पड़े थे। इसके बाद मीका और केआरके के बीच काफी लंबी जुबानी जंग चली थी जिस पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रिया दी थी। इतना ही नहीं इन सारे हमलों के बाद केआरके ने शाहरुख और कंगना रणौत पर भी निशाना साधा था और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर तमाम टिप्पणी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें