फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: जब 20 दिनों तक नहीं नहाए राजकुमार राव, 18 रुपये में करना पड़ा था गुजारा

Tue, 31 Aug 2021 01:29 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में राजकुमार राव आज एक बड़ा नाम हैं। वह लगभग सभी दिग्गज कलाकारों से साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। लेकिन राजकुमार के लिए बॉलीवुड में कदम रखना इतना आसान नहीं था। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है। शुरुआती दिनों में छोटे-मोटे विज्ञापन में काम करके गुजारा किया करते थे। फिल्मों में काम करने के लिए वह दिन रात बहुत से असिस्टेंट डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मुलाकात करते थे। फिर भी उन्हें फिल्म में छोटे-मोटे रोल से काम चलाना पड़ता था। वह अक्सर बड़े रोल के लिए डायरेक्टर्स के चक्कर काटते थे। आज राजकुमार राव के जन्मदिन पर जानिए बॉलीवुड में पहचाने बनाने से पहले उन्होंने संघर्ष के कैसे दौर को देखा और कैसे वो आज इतना बड़ा नाम बन सकें।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
खाते में थे सिर्फ 18 रुपये
बॉलीवुड में आने से पहले राजकुमार एक छोटे से घर में रहते थे। उसका किराया करीब 7000 हजार रुपये था। एक दिन इनके बैंक का मैसेज आया कि उनके खाते में सिर्फ 18 हजार रुपये बचे हुए हैं। जबकि मुंबई में रहने का खर्च कम से कम 15000 हजार रुपये होता। उस समय कई दिनों तक राजकुमार ने ठीक से खाना तक नहीं खाया था।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
लव सेक्स और धोखा
शुरुआत के दिनों में चेहरे पर गुलाब जल लगाकर राजकुमार ऑडिशन के लिए भटकते थे। छोटे मोटे रोल मिलने से इनका खर्चा चलता था। लेकिन साल 2010 में राजकुमार की मेहनत रंग लाई और उन्हें फिल्म लव सेक्स और धोखा में अहम भूमिका निभाने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे थे। लेकिन बॉलीवुड में राजकुमार को असली पहचान फिल्म 'काइ पो चे' से मिली थी।  इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर ही देखा और वह बॉलीवुड में शानदार अभिनेता के रुप में पहचान बनाने में सफल रहे।

4 of 5
Rajkumar Rao
20 दिन तक नहीं नहाए
राजकुमार राव को फिल्म 'अधूरी कहानी' में एक गरीब आदमी का किरदार निभाने के लिए मिला था। इस फिल्म में सच में गरीब दिखने के लिए राजकुमार 20 दिन तक नहीं नहाए थे। इसके कारण वह पर्दे पर अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह सफल दिख रहे थे। और क्रिटिक्स ने भी उनकी इस मेहनत की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar rao - फोटो : file photo
राजकुमार की फिल्में
'क्वीन', 'सिटीलाइट्स', 'बरेली की बर्फी', 'शादी में जरूर आना', 'न्यूटन', 'फन्ने खां', 'स्त्री', रूही जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता है।  'शाहिद' में वकील 'शाहिद आजमी' का किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें