फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalaivar 170: 33 साल में बन रहा है ऐसा सुंदर योग! पर्दे पर धमाल मचाएंगे साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के दो दिग्गज

Wed, 25 Oct 2023 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ और बॉलीवुड सितारे पर्दे पर साथ नजर आएं, तो यह दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होता है। उस पर भी दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की जोड़ी जमे तो क्या ही कहने! सिनेमा के शौकीनों को कुछ ऐसा ही अनुभव मिलने वाला है। दक्षिण इंडस्ट्री के दिग्गज रजनीकांत और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर्दे पर साथ धमाल मचाएंगी। ऐसा करीब 33 साल बाद होने जा रहा है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के फैंस दुनियाभर में हैं। साउथ हो या बॉलीवुड हर जगह दोनों सितारों को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत की आगामी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म को 'थलाइवर 170' कहा जा रहा है। तीन दशक बाद बिग बी के साथ काम करते हुए रजनीकांत बेहद खुश हैं। उन्होंने एक्स पर उनके साथ फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट के साथ रजनीकांत ने कैप्शन लिखा है, '33 साल बाद, मैं अपने मेंटर श्री अमिताभ बच्चन के साथ लाइका की आगामी फिल्म 'थलाइवर 170' में काम कर रहा हूं। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल करेंगे। मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है।'
Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने साइन नहीं की नितेश तिवारी की ‘रामायण’, किशोर कुमार की बायोपिक पर बड़ा खुलासा

4 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों के फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'पर्दे पर कुछ जादू होने वाला है। हमें बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो दिग्गजों को पर्दे पर देखने के लिए हम बेसब्र हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म 1000 करोड़ कमाएगी, इसकी गारंटी है।' 
Raj Kumar Rao: अब लोगों से वोट देने की अपील करेंगे राजकुमार राव, चुनाव आयोग ने एक्टर को बनाया नेशनल आइकन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हम - फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि करीब 33 साल पहले दोनों सुपरस्टार्स फिल्म 'हम' में साथ नजर आए थे। 1991 में रिलीज हुई मुकुल एस. आनंद की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने शेखर मल्होत्रा और रजनीकांत ने इंस्पेक्टर कुमार मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी।
Kangana Ranaut: इस्राइली दूतावास पहुंचीं कंगना रणौत, इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें