फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें खोलने पर भड़के रजनीकांत और लॉकडाउन तोड़ने पर पूनम पांडे गिरफ्तार, पांच खबरें

Mon, 11 May 2020 07:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने के फैसले को लेकर हाईकोर्ट और राज्य सरकार के बीच खींचतान जारी है। बिक्री की पाबंदियों के आदेश को शनिवार को चुनौती देते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने शराब की दुकानें दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का 'सपना' नहीं देखना चाहिए।

तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोलने पर रजनीकांत ने दी सरकार को चेतावनी, बोले- सत्ता में आने का सपना...

 
विज्ञापन

2 of 5
टी-सीरीज - फोटो : Social Media
दुनिया भर की टॉप म्यूजिक कंपनी में शुमार टी-सीरीज के मुंबई दफ्तर से एक बुरी खबर है। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित टी-सीरीज के दफ्तर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसकी वजह एक केयरटेकर का कोरोना पॉजाटिव मिलना बताया जा रहा है। दरअसल शनिवार को टी-सीरीज की इमारत में रहने वाले ग्राउंड स्टाफ में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है।

टी-सीरीज का मुंबई ऑफिस हुआ सील, एक केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव


 
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
अक्सर विवादों में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम अपने एक दोस्त के साथ बेवजह बाहर घूम रही थीं। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री के दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।

अभिनेत्री पूनम पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉकडाउन में बेवजह दोस्त के साथ कर रही थीं सैर

 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने फॉर्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। उनके साथ वहां परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्त भी हैं। लॉकडाउन में सलमान अपना यूट्यूब चैनल भी खोल चुके हैं और जल्द ही उस पर वो अपना दूसरा गाना भी रिलीज करने वाले हैं।

लॉकडाउन में सलमान खान को याद आया पुराना वक्त, बोले- फिल्में पिटती रहीं लेकिन मैं रुका नहीं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ाई जा चुकी है। ऐसा होने से सबसे ज्यादा परेशान दिहाड़ी मजदूर और गरीब जनता हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

लॉकडाउन को लेकर आलिया भट्ट की मां ने सरकार पर उठाए सवाल, बाद में की तारीफ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें