फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना: 'बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं...' ये हैं काका की फिल्मों के सुपरहिट डायलॉग्स

Sun, 18 Jul 2021 02:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे जिन्होंने बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्म देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनका ये रिकॉर्ड आज भी बॉलीवुड का कोई सितारा नहीं तोड़ पाया है। काका का स्टाइल, उनके कपड़े और उनके बोलने का अंदाज आज भी बहुत से लोग कॉपी करने की कोशिश करते हैं। हालांकि जो बात राजेश खन्ना में थी वो तो किसी और में हो ही नहीं सकती। राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में कीं जिनमें ज्यादातर रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। 

आज भी दर्शकों को रटे हुए हैं राजेश खन्ना के डायलॉग्स

गर्दन को टेढ़ा कर घनी जुल्फों के साथ जब राजेश अचानक अपनी पलकें झपका देते तो फिल्म देख रही लड़कियों के दिल धड़क जाया करते थे। उनकी फिल्मों के गाने भी सुपरहिट थे। वहीं डायलॉग्स तो लोगों की जुबान पर ऐसे रटे गए कि आज भी लोग उन्हें दोहराते रहते हैं। राजेश खन्ना की फिल्मों के डायलॉग्स भी जबरदस्त हिट हुआ करते थे। अपने अदाओं का जादू चलाने वाले काका का 18 जुलाई 2012 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। तो आज उनके पुण्यतिथि पर अपने सुपरस्टार को याद करते हुए आपको बताते हैं उनके कुछ मशहूर डायलॉग्स।
विज्ञापन

2 of 6
अमर प्रेम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर प्रेम

फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना शर्मिला टैगोर संग नजर आए थे। पर्दे पर उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। फिल्म में राजेश खन्ना की हर एक अदा पर लोग दिल हार गए थे वहीं फिल्म के डायलॉग पर भी खूब तालियां बजी थीं। उनकी इस फिल्म का डायलॉग जो सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था-

मैंने तुमसे कितनी बार कहा मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, पुष्पा आई हेट टियर्स..
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म अवतार का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार

शबाना आजमी और राजेश खन्ना की इस फिल्म ने दर्शकों को रुलाया भी और सीख भी दी थी। बच्चों से मिले धोखे के बाद अवतार(राजेश खन्ना) कैसे गरीबी से अमीरी का सफर तय करता है ये फिल्म में दिखाया गया था। इस फिल्म का एक डायलॉग था जो खूब मशहूर हुआ था-

सेठ जिसे तुम खरीदने चले हो उसके चेहरे पर लिखा है नॉट फॉर सेल

4 of 6
बावर्ची का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बावर्ची

इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ जया बच्चन नजर आईं थीं। ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में राजेश खन्ना ने एक बावर्ची का किरदार निभाया था जो अपने निराले स्वभाव से घर के अजीबों गरीब लोगों को बदल देता है। ये बांग्ला फिल्म 'गाल्पा होलओ सात्यी' से प्रेरित थी। इस फिल्म के डायलॉग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।


किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम ये छोटी छोटी खुशियों के मौके खो देते हैं
विज्ञापन

5 of 6
अराधना - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अराधना

अराधना ही वो फिल्म थी जिसने राजेश खन्ना की सफलता की नींव गढ़ी थी। डबल रोल में नजर आए राजेश खन्ना ने अपने किरदार से दर्शकों का मन मोह लिया था वहीं शर्मिला टैगोर संग उनकी केमेस्ट्री फैंस के दिलों के आर पार चली गई थी। फिल्म के रोमांटिक गाने आज भी बहुत मशहूर हैं वहीं इस फिल्म के डायलॉग को भी काफी पसंद किया गया था- 

एक छोटा सा जख्म बहुत गहरा दाग बन सकता है...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म आनंद का एक सीन - फोटो : Twitter
आनंद

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की इस फिल्म को अपार सफलता मिली थी। फिल्म में राजेश खन्ना के एक एक डायलॉग ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। जिंदगी का हर एक पल कितना अनोखा और अनूठा है ये इस फिल्म से राजेश खन्ना ने अपने फैंस को सिखाया था। 

अरे ओ बाबू मोशाय, हम तो रंगमंच की कठपुलतियां हैं जिसकी डोर उस ऊपर वाले के हाथों में हैं, कब कौन कहां उठेगा ये कोई नहीं जानता। बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें