फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जिंदादिली की मिसाल हैं ये फिल्मी किरदार, फैंस को सिखाया गम में भी कैसे रहें खुश

Sun, 05 Sep 2021 03:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
खुशी और गम सिक्के के दो पहलू हैं जिसे हर कोई अपनी जिंदगी में महसूस करता है। हालांकि ये बात सच है कि किसी की जिंदगी में ज्यादा खुशी होती है तो किसी की जिंदगी में कुछ ज्यादा ही गम लेकिन जिंदगी जीना है तो गम में भी मुस्कुराना जरूरी होता है। बॉलीवुड में बनने वाली फिल्में ऐसी होती हैं जिनकी कई कहानियां असल जिंदगी से प्रेरित होती हैं। कुछ किरदार भी ऐसे होते हैं जो अपनेपन का एहसास कराते हैं। बॉलीवुड में ऐसी एक दो नहीं बल्कि फिल्में बनी हैं जिसमें कुछ बेहद उम्दा किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया।
 
इन जिंदादिल किरदारों ने सिखाया जिंदगी जीना

कुछ ऐसे किरदार जिन्होंने सिखाया की खुश कैसे रहते हैं, जिंदगी कैसे जीते हैं और जिंदगी जब नींबू दे तो उसका शर्बत कैसे बनाया जा सकता है। इन किरदारों ने लोगों को प्रभावित किया और लोगों को उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही फिल्मीं किरदारों से जिन्होंने सिखाया जीने का असली मतलब।

 
विज्ञापन

2 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद

फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित रहता है। उसे पता है कि वो मरने वाला है लेकिन उसकी पूरी कोशिश यही रहती है कि वो अपनी जिंदगी बेहद शानदार ढंग से जीए। उसके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कुराहट बरकरार रहती है जो हर किसी को जिंदगी का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करती है। राजेश खन्ना के इस किरदार को हर किसी ने प्यार दिया था वहीं आनंद का डॉयलाग आज भी बहुत मशहूर है कि- बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गीत

'जब वी मेट' में करीना ने एक जिंदादिल लड़की गीत का किरदार निभाया था। गीत अपनी ही दुनिया में मस्त रहती है, उसके जिंदगी जीने का तरीका बिल्कुल ही अलग है। वो अपने फैसले को लेकर घबराती नहीं। करीना के गीत के किरदार को बहुत ही पसंद किया गया था। साथ ही उसने सिखाया था कि जब सारा गुस्सा निकालना हो तो या तो अपने एक्स की फोटो जला दो या फिर फोन करके उस पर सारा गुस्सा जाहिर कर दो।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमन

शाहरुख खान ने फिल्म 'कल हो ना हो' में अमन का किरदार निभाया था। अमन एक खुशदिल इंसान है जो अपने आस पास बस खुशियां ढूंढता है। वो लोगों को हंसाता है, उन्हें परेशान करता है और किसी को प्यार करना भी सिखाता है। वो जानता है कि उसके पास अब कम समय है लेकिन वो अपनी बची हुई जिंदगी को दो लोगों को एक करने में लगा देता है। अमन के किरदार ने हर किसी के दिल में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि

काजोल ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में अंजलि का किरदार निभाया था। वो एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की रहती है जिसे क्रिकेट पसंद है। उसके लिए पिता का आशीर्वाद उतना ही जरूरी है जितना की प्यार। वो हर कदम पर अपने पति का साथ निभाती है और हर हाल में खुश रहती है। अगर जिंदगी हसीन बनानी हो तो फिर अंजलि की तरह जी कर देखें जिंदगी हसीन लगने लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें