राजीव खंडेलवाल टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा है। टीवी सीरियल्स के दौर में जिस दौरान लोग महज एकता कपूर के सीरियल्स को देखना पसंद करते थे, उस दौरान राजीव खंडेलवाल सीरियल कहीं तो होगा में आया करते थे। इस सीरियल के माध्यम से उन्होंने घर घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। राजीव एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी तमाम फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने बॉलीवुड में फिल्म आमिर, शैतान, साउंड ट्रैक और टेबल नंबर 21 जैसी फिल्में शामिल हैं।