राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, 'यूटी 69' को प्रमोट करने के लिए राज कुंद्रा ने एक सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन रखा और जेल में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बताया। जेल में अपने दिनों को याद करते हुए, राज ने कहा, 'मुझे एक कॉमन बैरक में रखा गया था। जेल बिग बॉस के घर की तरह है। वहां के लोगों में बड़ा अहंकार है और आप ज्यादा चतुराई से काम नहीं ले सकते। यह एक ऐसा अनुभव है जो मैं किसी के लिए भी नहीं चाहूंगा। मैं अपनी फिल्म, यूटी 69 में जेल के समय के अपने अनुभव को साझा करूंगा।'