बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 45 वर्षीय राज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को 19 जुलाई में गिरफ्तार किया था।
बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं पॉर्नोग्राफी मामले में अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का पूरा बयान शामिल किया गया है। मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचकर उनसे पूछताछ कर इसे चार्जशीट में शामिल किया है।