बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में एक और झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते दिनों कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए राज ने अदालत से कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियोज ‘कामुक’ जरूर थे, लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है।
हालांकि, कोर्ट ने राज द्वारा दी गई इस दलील को मानने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए ये याचिका लगाई थी। इससे पहले राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 2 महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर फिलहाल बाहर है।