शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा के केस को लेकर चर्चा में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। वहीं उन्हें लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। राज कुंद्रा ने कंपनी के लिए गोल सेट किया था। वो साल 2023 तक इन फिल्मों के जरिए 34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाना चाहते थे। वहीं अब राज कुंद्रा को लेकर हुए तमाम खुलासे के बाद शिल्पा शेट्टी संग उनकी शादी और लव स्टोरी की खबरें एक बार फिर चर्चा में छा गई हैं।
करोड़ोंं रुपये के तोहफे दे चुके हैं राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी जहां फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री हैं तो वहीं राज कुंद्रा भी अमीर बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पशमीना शॉल बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जब राज को शिल्पा से प्यार हुआ तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने के लिए राज कुंद्रा ने कई कीमती तोहफे गिफ्ट किए थे। साथ ही शादी के बाद भी वो शिल्पा की पसंद का बहुत ख्याल रखते थे। उन्होंने शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए और उन्हें अपना पार्टनर बनाने के लिए 3 करोड़ की रिंग गिफ्ट की थी। ये अंगूठी राज ने कुछ मिनटों में खरीद ली थी।