फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा ने हॉटशॉट पर वीडियो बनाने से किया था इनकार, एप का पुराना कंटेंट लगा था गिरा हुआ 

Thu, 29 Jul 2021 11:14 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

मुंबई पुलिस को मार्च में दिए स्टेटमेंट के अनुसार, शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि आरोपी राज कुंद्रा ने उन्हें हॉटशॉट एप के लिए कंटेंट बनाने को कहा था पर उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर उन्होंने जो कंटेंट पाया था वो काफी गिरा हुआ था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के राज कुंद्रा के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट के बारे में बयान सामने आ रहे हैं। 
कस्टमाइज्ड एप से मिलेगा पैसा 
शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को बताया था कि कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर से मार्च 2019 में ‘द शर्लिन चोपड़ा’ एप के बारे में बात की थी। तब बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने यह कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाले जाने वाला कंटेंट फ्री होगा लेकिन कस्टमाइज्ड एप से वे पैसा कमा सकेंगी। शर्लिन का इस विषय में राज कुंद्रा से सीधा संपर्क हुआ था। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

कंटेंट को एप से हटाया नहीं
2019 में राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम से शर्लिन का एक एग्रीमेंट हुआ था। शर्लिन का कहना है कि उन्होंने उस एग्रीमेंट को दुहराने से इनकार कर दिया था क्योंकि उन्हें 50-50 शेयरिंग मॉडल समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा था कि एग्रीमेंट के एक्सपायर होते ही उस कंटेंट को हटा दिया जाए पर कंटेंट अभी भी एप पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

अंधेरी में बना था चॉकलेट वीडियो
कॉन्ट्रेक्ट के दौरान शर्लिन ने एप के लिए कुछ वीडियोज शूट किए थे। एक वीडियो जिसका नाम ‘चॉकलेट वीडियो’ है, उसकी सायबर पुलिस ने जांच की है। शर्लिन ने यह भी बताया था कि इस दौरान उनकी क्रिएटिव हेड से भी जमकर बहसबाजी हुई थी। चॉकलेट वीडियो अंधेरी ईस्ट के एक होटल में शूट किया गया था। 

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

हॉलीवुड मॉडल की तरह खुलना होगा
चोपड़ा ने बताया कि क्रिएटिव हेड ने कहा कि मुझे अपनी सारी रुकावटों को हटाना होगा और हॉलीवुड मॉडलों की तरह खुलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 12 महीने के इस एग्रीमेंट के दौरान उन्होंने कभी कोई लीगल बाधाएं नहीं आईं इसलिए उन्हें लगा कि इस तरह के कंटेंट पर कोई आपत्ति नहीं होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम
राज ने 2019 में छोड़ा था डायरेक्टर का पद
वहीं आर्म्सप्राइम ने यह स्पष्ट किया है कि राज कुंद्रा का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। राज कुंद्रा ने दिसंबर 2019 में ही डायरेक्टर के पद से रिजाइन कर दिया था। आर्म्स प्राइम मीडिया ने अबतक प्रॉपर्टी सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई पुलिस को जांच में पूरी सहायता की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें