फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस: शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज कर रही मुंबई पुलिस, जब्त सर्वर से डाटा डिलीट होने का शक

Fri, 23 Jul 2021 07:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पुलिस की हिरासत में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 27 जुलाई तक राज पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे।राज कुंद्रा को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर छापेमारी के लिए पहुंच चुकी है। बता दें कि मुंबई पुलिस पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज कर रही है। वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि सर्वर का डाटा हटाने की कोशिश भी की गई है। बता दें कि छापेमारी में क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के घर का सर्वर मिला था और साथ ही कई वीडियोज भी बरामद हुए थे।

 


बता दें कि शिल्पा शेट्टी से लगातार सवाल किए जा रहे हैं क्योंकि वो भी राज कुंद्रा की कंपनी की डायरेक्टर रही हैं।  वहीं खबरों के मुताबिक उनके बैंक अकाउंट्स की जांच भी की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने कहना है कि राज कुंद्रा ने ऑनलाइन सट्टेबादी भी की है जिसमें उन्होंने येस बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया था इसके बारे में भी पता लगाया जाना बाकी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
गौरतलब है कि छापेमारी के कुछ घंटे पहले ही अदातल ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक के लिए हिरासत में लिया था। इस दौरान पोर्नोग्राफी से जुड़े और भी कई खुलासे हुए। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी इस मामले में और जांच का होना और सबूतों का मिलना बाकी है और इसके लिए उन्हें समय चाहिए। इसके बाद से कोर्ट ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी हिरासत मे रखने का फैसला सुनाया। बता दें कि फरवरी 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा के एप हॉटशॉट्स पर पोर्न फिल्में बनाने के लिए हर दिन एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाता था।

विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस ने इसके साथ ही बताया कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें पता लगा है कि राज कुंद्रा 12 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब नौ करोड़ रुपये के लिए 121 अश्लील वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। ये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डील लग रही है।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुंबई पुलिस को यह संदेह भी है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस पर छापा मारा था जहां से उन्हें बहुत सारा डेटा मिला था। जांच में यह भी पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में राज 100 से ज्यादा पोर्न फिल्में बना चुके थे जिससे उन्हें खूब कमाई हुई थी। साथ ही यह भी कहा कि बहुत सारा डेटा पहले से डिलीट कर दिया गया है जिसे कि रिकवर करने में समय लगेगा लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसे रिकवर कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें