फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj kundra Case: मुकेश खन्ना ने पोर्नोग्राफी केस पर कही बड़ी बात, बोले - अगर शिल्पा पति के खिलाफ..

Sun, 25 Jul 2021 10:56 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

मुकेश खन्ना को इसलिए तो जाना जाता ही है क्योंकि उन्होंने शक्तिमान का किरदार निभाया था लेकिन उनके चर्चे एक बात को लेकर और होते हैं, वो है उनकी बेबाक और स्पष्ट राय रखने की आदत। शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के आरोप में 11 अन्य लोगों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। मुकेश खन्ना ने इस बात पर भी अपनी राय बताई है।
शिल्पा को हो सकती है जानकारी
उनका कहना है कि शिल्पा शेट्टी को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। हां, यह जरूर हो सकता है कि शिल्पा शेट्टी को इस मामले में जानकारी जरूर हो। उन्होंने यह भी कहा है कि यदी शिल्पा शेट्टी को कुछ भी पता है तो सच्चाई उन्हें खुद से आगे रहकर बता देना चाहिए। ऐसे में जहां अब तक इस मामले में कोई अन्य बॉलीवुड कलाकार इस तरह से नहीं बोला है तो यह माना जा रहा है कि मुकेश वे व्यक्ति हैं, जो कि शिल्पा का समर्थन कर रहे हैं लेकिन सच को सामने देखने की भी इच्छा रखते हैं। 







 

विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty

नहीं जाना चाहते मामले की तह तक 
मुकेश खन्ना ने इस मामले में यह भी कहा कि पब्लिक, पब्लिक उन्हें उतना ही पता होता है जितना मीडिया दिखाता है। एक जमाने में रेडियो बताता था, अब चैनल और अखबार बताते हैं। मुझे इस मामले में सिर्फ खुशी इस बात की है, चलो ये मामला निकला तो सही। राज कुंद्रा जिम्मेदार है कि नहीं ये मुझे नहीं पता। शिल्पा शेट्टी जिम्मेदार हैं कि नहीं, यह भी मुझे नहीं मालूम और न मुझे इसकी तह तक जाना है।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत की मौत को किया याद
जिस तरह से हमने देखा कि सुशांत मर्डर केस में ड्रग एंगल सामने आया था, वह ड्रग एंगल केवल सुशांत के समय से नहीं था, वह 50 साल पहले से था। मीडिया जिस तरह से खबरें प्रस्तुत करता है, कभी भी कोई भी खबर ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। ऐसा लगता है कि इससे बड़ा गुनहगार कोई नहीं है। जबकि संभव है कि कि वह समंदर में एक आदमी हो।”

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala

यह एक प्रकार का अटैक है
मुकेश खन्ना का मानना है कि पोर्नोग्राफी सही नहीं होती है। फिल्में बनाने के लिए बहुत अच्छे जॉनर है लेकिन आप एक ही को पकड़कर बैठ गए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि यह अंतरराष्ट्रीय है। यह एक तरह का अटैक है। गांव में अब भी बच्चे पढ़े- लिखे नहीं हैं और उनके हाथ में जब मोबाइल आ जाता है और उन्हें सिर्फ एक क्लिक पर एडल्ट कंटेंट देखने को मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

एडल्ट फिल्मों से होती है खूब कमाई
उन्होंने कहा कि ड्रग्स और एडल्ट फिल्मों से खूब कमाई होती है, इसमें काम करने वाले जरूर एडल्ट हैं लेकिन इसके दर्शक बच्चे भी हैं। इस तरह का कंटेंट बच्चों से एकदम दूर रखना चाहिए। एक समय था जब थिएटर में गेट कीपर उम्र जानकर ही अंदर जाने देता था। देश में एडल्ट कंटेंट को लेकर कोई सख्त कानून बनना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें