अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। इसके अलावा विक्की कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी साझा की गई तस्वीरों में कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। अब एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और अपनी कजिन की शादी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
कजिन की शादी में मस्ती करते आए नजर
विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल अपनी कजिन डॉक्टर उपासना वोहरा की शादी में नजर आए हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के भाई यानी विक्की कौशल शादी में काफी हैंडसम और खुश लग रहे हैं।