अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक राज 27 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। मालूम हो कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसी बीच लोगों की नजरें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की संपत्ती पर टिक गई है।
दरअसल, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समिषा के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी एक और घर खरीद रखा है। शिल्पा और राज ने दुबई के एक आइलैंड पर वेकेशन होम खरीदा है। ये घर राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदा है।