परिवार के साथ मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज ने मंदिरा को पहले कई शो और फिल्म में काम करते देखा था, लेकिन उन्होंने पहली बार मंदिरा पर ध्यान तब दिया जब वो ऑडिशन के लिए लाल-सफेद स्ट्रिप्ड टीशर्ट और खाकी पैंट पहने नजर आईं थीं। राज ने बताया था कि, 'मैं मुकुल आनंद का चीफ असिस्टेंट था और शो फिलिप्स 10 के लिए ऑडिशन ले रहा था। मंदिरा को भी ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। ये वो पहला मौका था जब मैने उसे देखा था। मैंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी, लेकिन उस पर इससे पहले ध्यान नहीं गया था'।