फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाकर कर्ज में डूब गए थे राज कपूर, बेटे को लॉन्च कर आए थे कर्ज से बाहर

Sat, 14 Dec 2019 12:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
raj kapoor
राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट 'मेरा नाम जोकर' साल 1970 में आई थी। इस फिल्म की खासियत ये रही कि ये रिलीज होने के बाद ये फिल्म उस समय बिल्कुल भी नहीं चली। लेकिन आज इस फिल्म को सिनेमाजगत की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो शायद ही कोई जानता होगा। फिल्म को रिलीज हुए 49 साल हो चुके हैं। इस मौके पर आपको बताते हैं इस फिल्म से कुछ मजेदार और और दिलचस्प किस्से। 
विज्ञापन

2 of 6
Raj Kapoor - फोटो : social media
फिल्म को बनाकर कर्ज में डूब गए थे राज कपूर
ये तो सभी जानते हैं कि 'मेरा नाम जोकर' राज कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 5 से 6 साल का समय लगा था। फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे। नौबत यहां तक आ गई थी कि उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर को अपने गहने तक बेचना पड़े थे। यहां तक कि उनका पूरा खानदान उनके ड्रीम प्रोजेक्ट की वजह से कर्ज में डूब चुका था।
विज्ञापन

3 of 6
Raj Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : instagram
कर्ज से उबरने किया बेटे को लॉन्च
राज कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट ने उनको कर्ज तले दबा दिया। अब उनके पास कुछ बी नहीं बचा था। ऐसे में उन्होंने इस कर्ज से निकलने के लिए एक तरकीब लगाई। उन्होंने साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' रिलीज की। इस फिल्म से उन्होंने अपने 18 साल के बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च किया। ये तरकीब वाकई कारगर साबित हुई और बॉबी उस जमाने की ब्लॉक बस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद राज कपूर के साथ ही पूरे परिवार और खानदान के दिन फिर गए। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया मुख्य किरदार में थीं।

4 of 6
simi garewal
फिल्म के लिए सिमी ग्रेवाल ने दिए थे न्यूड सीन
फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने मैरी का किरदार निभाया था। मैरी एक टीचर रहती है जिसकी ओर उसका एक स्टूडेंट आकर्षित हो जाता है। ये स्टूडेंट थे ऋषि कपूर जिन्होंने फिल्म में राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म के मुख्य किरदार का नाम था राजू। फिल्म राजू की जिंदगी के विभिन्न पड़ावों पर आने वाली औरतों पर केंद्रित थी। मैरी राजू की टीचर रहती हैं जो उसे जिंदगी के पाठ पढ़ाती हैं। वहीं सिमी ने इस फल्म के लिए न्यूड सीन फिल्माया था। कहा जाता है कि ये बॉलीवुड का सबसे पहला न्यूड सीन था। इससे पहले किसी भी अभिनेत्री ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
mera naam joker
धर्मेंद्र को फिल्म मिलने की कहानी
फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में धर्मेंद्र भी मुख्य किरदार में थे। धर्मेंन्द्र को ये फिल्म मिलने की कहानी अलग ही थी। बताया जाता है कि जब धर्मेंद्र राज कपूर के स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे तब अचानक उनकी मुलाकात राजकपूर से हो गई, धर्मेंद्र ने उन्हें देखकर पूछा ''राज जी मुझे 'मेरा नाम जोकर' में रोल मिल सकता है'' राज कपूर ने उस वक्त धर्मेंद्र को सीने से लगा लिया और इस तरह उन्हें फिल्म में रोल मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mera naam joker
बिना वीजा के ही चले गए थे रूस
60 के दशक के मध्य में जब राज कपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बना रहे थे उस दौरान वो फिल्म के सिलसिले में बिना वीजा के ही रूस चले गए थे। राज कपूर को रूस में सर्कस के कलाकारों से मिलना था। जिसके लिए उन्हें लंदन से मास्को जाना पड़ा। मास्को पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पास रूस का वीजा ही नहीं है फिर भी रूस में उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। टैक्सी पर बैठे राज कपूर को लोग टैक्सी सहित उठाने लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें