अभिनेता धर्मेंद्र के साथ सेनिया रेबेंकीना
- फोटो : बीबीसी
'धर्मेंद्र गजब के हैंडसम'
'मेरा नाम जोकर' में धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में थे। सेनिया रेबेंकीना कहती हैं, "धर्मेंद्र गजब के हैंडसम हीरो थे। मैं उनकी स्मार्टनेस की कायल हूं।"
इनके अलावा वो और किस भारतीय कलाकार के बारे में जानती हैं? ये पूछने पर सेनिया ने बताया कि वो फिल्मकार सत्यजीत रे को जानती हैं और उनकी कुछ फिल्में देख चुकी हैं। वो सत्यजीत रे से मिल भी चुकी हैं।
वो अमिताभ बच्चन को भी जानती हैं। इसके अलावा वो और किसी भारतीय कलाकार से वो वाकिफ नहीं हैं।
आखिर में मैंने पूछा कि राज कपूर के लिए क्या वो कोई गाना गुनगुना चाहेंगी? सेनिया ने जवाब में हिचकते-झिझकते गाना गाया, "जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां।"