हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर को कौन नहीं जानता। वह सिर्फ एक्टर-डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ही नहीं थे बल्कि सिनेमा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाले उन लोगों में से थे, जिन्होंने उस समय आगे के सिनेमा को भांप लिया था। 24 साल की छोटी सी उम्र से फिल्मों के निर्माण का काम अपने हाथ में लेने वाले राज कपूर के लिए आज भी कहा जाता है कि वह जो भी करते थे उसके पीछे कुछ न कुछ कारण होता था। उनके सिनेमाई प्रयोगों का ही नतीजा था कि उन्होंने उस जमाने में 'बॉबी', 'मेरा नाम जोकर', 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी फिल्में बना दी थी। लेकिन इस दिग्गज फिल्मकार ने 2 जून,1998 को हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया था। भारतीय सिनेमा को एक अलग मुकाम पर पहुंचाने वाले राज कपूर सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी पॉपुलर थे। भारत-पाकिस्तान दो ऐसे देश, जिनके बीच तनाव की बात कोई नई नहीं है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी हस्तियां हैं और थीं जिनका पाकिस्तान की सरजमीं से एक अलग ही रिश्ता है। ऐसे ही सितारों में से एक थे राज कपूर। आज उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर हम राज कपूर के पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।