काेरोना महामारी के दो साल बाद अब बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू हो गया है। कन्नड़, मलयालम, पंजाबी समेत सभी भाषाओं की फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। यदि हम बुधवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने आयुष्मान खुराना अभिनीत 'अनेक', वरुण तेज की 'एफ 3' और टॉम क्रूज स्टारर 'टॉप गन मेवरिक' से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं रेटिंग में भूल भुलैया 2 काे पछाड़ने वाली फिल्म 'अनेक' का बुरा हाल है। इसके कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म शायद कुल 15 करोड़ तक की ही लाइफटाइम कलेक्शन कर पाएगी। पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...