फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पंकज उधास को सुनकर राज कपूर का ऐसा था रिएक्शन, डिनर के दौरान ही फफक कर रो पड़े

Fri, 31 Aug 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी सिनेमा हो या म्यूजिक एल्बम पंकज उधास एक ऐसे गजल गायक हैं जिन्होंने हमेशा अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। गुजरात के राजकोट के पास जेटपुर में जन्मे पंकज उधास शुरुआती दिनों में अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे। उनकी पहली स्टेज परफॉर्मेंस भारत-चीन युद्ध के समय हुई थी जिसमें उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया था और उस वक्त उनकी गायकी से खुश होकर एक दर्शक ने 51 रुपये का इनाम दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
70 के दशक में पंकज उधास ने फरीदा को पहली बार देखा और देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। उस वक्त पंकज ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और एक दूसरे को डेट करने लगे। इसी बीच पंकज उधास गायकी के करियर में धीरे-धीरे पांव जमाते जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर और पंकज उधास से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है। एक बार राज कपूर अपने किसी दोस्त के घर डिनर पर पहुंचे। जहां उसने पंकज उधास का मशहूर गाना 'चिट्ठी आई है' चला दिया। गाना सुनते-सुनते ही राज कपूर की आंखों में आंसू आ गए थे।

4 of 5
पंकज उधास के फैन ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हैं। अमेरिका में एक कॉन्सर्ट के लिए पंकज टैक्सी लेकर जा रहे थे। तभी उन्होंने टैक्सी वाले को गाड़ी तेज चलाने को कहा तो उसने पंकज की गजल की चंद लाइनें दोहरा दीं 'जरा आहिस्ता चल'। जिस पर पंकज ने कहा, 'भाई आप तो गोरे लगते हो, हिंदी जानते हो?' टैक्सी वाले ने बताया कि वह अफगानी है और उनका फैन है। कार्यक्रम के लिए जब टैक्सी वाले ने उन्हें छोड़ा तो किराया नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई में 'रिदम हाउस' नाम के एक शॉप में 80 और 90 के दशक के बीच हर हफ्ते एक चार्ट लगाया जाता था। जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 एल्बम के नाम होते थे। उस चार्ट पर 1981-1990 के बीच हमेशा ही पंकज उधास के एल्बम का नाम होता था। लोगों को लगने लगा था कि यह पंकज तो इस चार्ट से हटता ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें