‘भारतीय सिनेमा के पहले शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने कभी बिजेनस को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाई। सिनेमा के प्रति उनकी अलग ही दीवानगी थी। जिस दीवानगी के साथ वह फिल्में बनाते थे, उसी दीवानगी के साथ दर्शक उनकी फिल्मों से जुड़ते थे।’ ये कहना है राज कपूर के साथ 'प्रेम रोग' और 'राम तेरी गंगा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रजा मुराद का। राज कपूर साहब के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे रजा मुराद ने इस बातचीत में किए हैं।