फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गलत ट्रीटमेंट से खराब हुआ था रायजा विल्सन का चेहरा, अब फोटोशूट ने उड़ाए फैंस के होश

Wed, 02 Jun 2021 10:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रायजा विल्सन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल एक्ट्रेस रायजा विल्सन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी आंखों के पास सूजन थी। उन्होंने बताया था कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका ये हाल हुआ है। इसके बाद रायजा विल्सन ने त्वचा विशेषज्ञ से एक करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की। रायजा का कहना था कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका चेहरा खराब हुआ है और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। विल्सन ने तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी एक आंख में काफी सूजन थी। उन्होंने खुद को डॉक्टर की लापरवाही का शिकार भी बताया था। फोटो में साफ दिख रहा था कि उनके चेहरे पर एक काला धब्बा पड़ गया है, साथ ही उनकी एक साइड की आंख के बीच सूजन भी है। तस्वीर के साथ-साथ राइजा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जिस डॉक्टर की वजह से यह सब हुआ, अब उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। अब रायजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में उनका चेहरा पूरी तरह ठीक हो गया है। मालूम हो कि चेहरा खराब होने की वजह से रायजा काफी समय से सोशल मीडिया से दूर थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
रायजा विल्सन - फोटो : रायजा विल्सन
लेकिन अब अपने नए फोटोशूट के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। रायजा ने फोटोशूट में डेनिम शर्ट पहन रखा है, लेकिन उसके बटन खुले हुए हैं। उनका यह अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। रायजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
    
विज्ञापन

3 of 5
रायजा विल्सन - फोटो : Instagram
साथ ही अगर इन तस्वीरों को ध्यान से देखें तो अभिनेत्री के चेहरे और आंखों के नीचे किसी भी तरह की सूजन दिखाई नहीं दे रही है। इस पूरे फोटोशूट के दौरान रायजा का लुक देखने लायक है। बिखरे बाल और डेनिम शर्म में रायजा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

4 of 5
रायजा विल्सन - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो रायजा ने साल 2017 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। वह पहली बार साउथ की सुपरहिट मूवी VIP-2 में एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में नजर आए थे और रायजा ने काजोल के किरदार में वसुंधरा परमेश्वर की पीए की भूमिका निभाई थी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रायजा विल्सन - फोटो : Instagram
इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में भी भाग ले चुकी हैं। बतौर मेन लीड एक्ट्रेस उन्हें फिल्म प्यार प्रेमा काधाल से पहचान मिली। जिसके लिए राइजा को सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें