तमिल एक्ट्रेस रायजा विल्सन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी आंखों के पास सूजन थी। उन्होंने बताया था कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका ये हाल हुआ है। इसके बाद रायजा विल्सन ने त्वचा विशेषज्ञ से एक करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की। रायजा का कहना था कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका चेहरा खराब हुआ है और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। विल्सन ने तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी एक आंख में काफी सूजन थी। उन्होंने खुद को डॉक्टर की लापरवाही का शिकार भी बताया था। फोटो में साफ दिख रहा था कि उनके चेहरे पर एक काला धब्बा पड़ गया है, साथ ही उनकी एक साइड की आंख के बीच सूजन भी है। तस्वीर के साथ-साथ राइजा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जिस डॉक्टर की वजह से यह सब हुआ, अब उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। अब रायजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में उनका चेहरा पूरी तरह ठीक हो गया है। मालूम हो कि चेहरा खराब होने की वजह से रायजा काफी समय से सोशल मीडिया से दूर थीं।