अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में जोर-शोर से चल रही है। दोनों 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इससे पहले अंबानी और मर्चेंट परिवारों ने अनंत और राधिका की शादी से पहले भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा। प्री वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो चुका है, जो तीन मार्च तक चलेगा। पहले दिन कॉकटेल पार्टी हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। मेहमानों और परिवार के लोगों ने तो अपने लुक से पार्टी में चार चांद लगाए ही, लेकिन अनंत और राधिका के लुक ने महफिल लूट ली। अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने कॉकटेल नाइट के लिए शानदार लुक चुना था, जिसमें वे बेहद आकर्षक और बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।