फिल्म पार्च्ड में न्यूड सीन देकर चर्चा में आईं राधिका आप्टे के निंदकों को उन्होंने करारा जवाब दिया है। राधिका ने अलग-अलग किरदार निभाकर हीरोइनों से अलग अपनी जगह बना ली है। उनके किरदार में दर्शकों को विविधताएं देखने को मिलती हैं। वो अपने सीन को रियल बनाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाती हैं।
न्यूड सीन को लेकर राधिका आप्टे ने दिया बोल्ड बयान, निंदकों को मिला जवाब
2 of 6
इसी वजह से उनपर बोल्ड एक्ट्रेस का टैग लग चुका है। पार्च्ड के कुछ न्यूड सीन पहले से ही लीक हो गए हैं। ये फिल्म इतनी बोल्ड है कि इसकी कॉपीज पोर्न मूवी की तरह बेची जा रही हैं। राधिका के प्रशंसक के साथ उनके निंदक भी हैं।
न्यूड सीन को लेकर राधिका आप्टे ने दिया बोल्ड बयान, निंदकों को मिला जवाब
3 of 6
अपने न्यूड सीन को लेकर राधिका कहती हैं कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। राधिका का कहना है कि वह वर्ल्ड सिनेमा देखकर बड़ी हुई हैं। इसलिए उन्हें ऐसे सीन करने में कोई झिझक नहीं होती।
न्यूड सीन को लेकर राधिका आप्टे ने दिया बोल्ड बयान, निंदकों को मिला जवाब
4 of 6
राधिका ने यह भी कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। मैं अपने शरीर को एक कलाकार के रूप में उपयोग करती हूं।' वहीं न्यूड सीन लीक होने पर राधिका का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
न्यूड सीन को लेकर राधिका आप्टे ने दिया बोल्ड बयान, निंदकों को मिला जवाब
5 of 6
राधिका ने कहा, 'मैं अपना काम करती हूं और फिल्म रिलीज होने का इंतजार करती हूं।' फिल्म 'पार्च्ड' में राधिका आप्टे के साथ तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन लीड रोल में नजर आएंगे। अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी।
न्यूड सीन को लेकर राधिका आप्टे ने दिया बोल्ड बयान, निंदकों को मिला जवाब
6 of 6
यह पूरी फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये तीनों महिलाएं गांव में चल रही सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।