Raaj Kumar
दरअसल एक बार किसी पार्टी में अमिताभ बच्चन बेहद खूबसूरत सूट पहनकर पहुंचे। उस पार्टी में रा कुमार भी मौजूद थे। ऐसे में जब राजकुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की तो बिग बी को काफी अच्छा लगा। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा, जहां से उन्होंने सूट खरीदा था। इससे पहले कि वे कुछ बोलते राज कुमार बोल पड़े- "दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे।" यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कराकर रह गए थे। हालांकि पूरी इंडस्ट्री उनकी इस आदत से वाकिफ थी।