शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में आज दशहरे और पत्नी गौरी खान के बर्थडे के खास मौके पर शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK के साथ फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस खास मौके पर न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी फैंस ने कई सवाल पूछे, वहीं शाहरुख ने भी अपने कमाल के जवाबों से सभी का दिल जीत लिया।