फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने को-स्टार्स को गलत नाम से बुलाते थे राजकुमार, भरी महफिल में उड़ाया था धर्मेंद्र का मजाक

Thu, 08 Oct 2020 07:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार, धर्मेंद्र - फोटो : File Photo
अभिनेता राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। वे 50 के दशक से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। अंत के दिनों में सौदागर और तिरंगा जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार रोल प्ले किए और बता दिया कि क्यों वे एक सदाबहार अभिनेता थे।
विज्ञापन

2 of 5
राज कुमार, धर्मेंद्र - फोटो : File Photo
अभिनेता राजकुमार एक बिंदास एक्टर थे। अपने दौर में राजकुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। और उनके किस्से आपको सुनने को भी मिल जाएंगे, लेकिन एक बार उनका पाला पड़ा धर्मेंद्र से।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार, धर्मेंद्र - फोटो : file photo
धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राजकुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राजकुमार जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि राजकुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राजकुमार पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने धर्मेंद्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राजकुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : File Photo
दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें